फोटो नंबर-21विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देती पुलिस। स्त्रोत-पुलिस
नांगल चौधरी। क्षेत्र में यातायात इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में निजी स्कूल के छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। इसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। घर में जाकर अपने अभिभावक और पड़ोसियों को भी अपने माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।