फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टार्टअप आइडिया के बारे में बच्चों को बताया

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22बीकेएन कॉलेज में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी। स्रोत-
विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्टार्टअप आइडिया व स्वरोजगार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएसएमई विभाग से विस्तार अधिकारी राहुल यादव ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, नवाचार और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य इंजीनियर अनिल यादव ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए स्वरोजगार और स्टार्टअप एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर अनिल कुमार यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश सैनी, डॉ. सुखबीर यादव व संजीव यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें