फोटो 06: पौधारोपण करती जिला आयुर्वेद अधिकारी व गणमान्य लोग। स्रोत: पाठक
मंडी अटेली। सिलारपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। जिले के सभी आयुष संस्थानों में 14 अगस्त को 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशि बाला ने बताया कि इसका उद्देश्य मातृशक्ति का सम्मान और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति पर निर्भर है, क्योंकि औषधियां वनों से आती हैं। संवाद