फोटो नंबर- 09कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों के साथ प्राचार्य व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
- फोटो : रामनगरिया मेले से इलाज कराने जिला अस्पताल आए संत।
सिहमा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1 से 7 जनवरी तक आयोजित विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार व विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार रहे। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर युवाओं को समाज के प्रति जागरूक और सेवाभाव की प्रेरणा देता है। शिविर के दौरान बेहतरीन कार्य करने के लिए स्वयंसेवक तनीषा और शशिकांत को सम्मानित किया गया। स्वयंसेवकों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार, मनोज जोशी, मनोज आईटी, देवदत, लक्ष्मी व पूनम मुख्य रूप से मौजूद रहे।