फोटो नंबर-20प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य आरपी सिंह। स्रोत-संस्था
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को रेड रिबन क्लब के सौजन्य से एचआईवी-एड्स से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय तथा राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, तमन्ना द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद