सतनाली। गौड़ ब्राह्मण सभा सतनाली की कार्यकारिणी बैठक महावीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज के शैक्षिक उत्थान और संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा के प्रधान अशोक गौतम ने बताया कि नौ अगस्त को सुरोलिया कांप्लेक्स में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक मुख्यातिथि रहेंगे। अमरनाथ सुरोलिया और रोहतास शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। कक्षा दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 फीसदी या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी सम्मानित होंगे। नीट, जेईई व अन्य राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राएं भी समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। संवाद