मंडी अटेली। गांव रामपुरा निवासी पवन कुमार ने दिवाली पर्व को लेकर श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में कार्यरत गो सेवकों को मिठाई बांट कर बधाई दी। उन्होंने गो सेवा में आस्था दिखाते हुए लगभग दो लाख रुपये की राशि भी गोशाला कमेटी को दान स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर सरपंच मदनलाल, रामसिंह, नीरज कुमार भीमपुरा, प्रधान कैप्टन महावीर सिंह, मैनेजर बलबीर सिंह, सचिव बद्री प्रसाद, बबलू व डॉ. मदन कुमार आदि उपस्थित रहे।