नारनौल। सरकार ने स्कूली बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मिड-डे मील योजना में नया प्रावधान लागू किया है। इसके तहत अब बालवाटिका-3 से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन मीठा, फ्लेवर्ड और स्किम्ड दूध पाउडर दिया जाएगा। इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार यह योजना एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत निर्धारित दिनों में विद्यार्थियों को पोषक तत्वों से भरपूर दूध उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। संवाद