फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी नाराज

Wed, 25 Sep 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- कनीना  बीडीपीओ कार्यालय में  नारेबाजी  करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को उपमंडल के विभिन्न गांव से पहुंचे सफाईकर्मियों ने नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष परिवार का भरण-पोषण करने के लिए परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन

सफाईकर्मी अंकित कुमार, सत्यवान, राजेंद्र, विजयपाल, वीरपाल, दयाराम, अनिल, मूलचंद, राकेश, राजेश, सोनू, सुंदर, रामकुमार, बबली, कप्तान मास्टर भूप सिंह ने ग्रामीण सफाई कर्मियों ने बीडीपीओ कनीना को एक शिकायत दी।
शिकायत में बताया कि पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर वह अनेक बार बीडीपीओ, एसडीएम, सीटीएम नारनौल तथा उपायुक्त नारनौल को लिखित व मौखिक शिकायत देकर मामले से अवगत करा चुके हैं। लेकिन सिर्फ आश्वासन के उनको कुछ नहीं मिला। वे
विज्ञापन

तन नहीं मिलने से बच्चों की फीस भी जमा नहीं करा पा रहे हैं जिसके कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। बिजली का बिल नहीं भरा गया जिसके कारण हमारे मीटर उखाड़ दिए गए हैं। इस बारे में एसीपीओ कनीना का कहना है की बजट आने में देरी के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं डल पाया है। जब बजट आएगा तो शीघ्रता से कर्मचारियों के खातों में उनका वेतन डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें