फोटो नंबर-13कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव। स्त्रोत-प्र
नारनौल। जिले की चार में से तीन विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में होने वाला भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमित मिश्रा, भवानी सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद