फोटो 17स्वामी श्रद्धानंद का 100वां बलिदान दिवस हुडा सेक्टर में मनाते सेक्टरवासी।स्रोत प्र
नारनौल। हुडा सेक्टर स्थित पटेल पार्क में स्वामी श्रद्धानंद का 100वां बलिदान दिवस आर्य समाज हुडा सेक्टर में मनाया गया। इस अवसर पर कप्तान जगराम आर्य के निर्देशन में सामूहिक यज्ञ किया गया। इसमें यजमान डाक्टर राजपाल, हेमलता, वासुदेव और कृष्णा रहे। स्वामी श्रद्धानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए व्याख्यान माला का आयोजन हुआ, जिसका संचालन डॉक्टर रामनिवास आर्य ने किया। कार्यक्रम में महाशय सत्यवीर दताल ने भजन उपदेशक के रूप में भूमिका निभाई। मौके पर धर्मवीर एडवोकेट, डॉक्टर ओमप्रकाश, महात्मा राधेश्याम, जेपी कौशिक ने भजनों के माध्यम से स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की।