फोटो 13सूर्य नमस्कार करवाते योग सहायक श्याम। विभाग
नारनौल। सूर्य नमस्कार अभियान की कड़ी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुडीना में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। योग सहायक श्याम योगाचार्य ने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल व्यायाम नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास का एक मार्ग है। उन्होंने कहा कि नियमित सूर्य नमस्कार से स्मरण शक्ति बढ़ती है और पढ़ाई में मन एकाग्र होता है। योग का फल एक दिन में नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास से मिलता है। अभ्यास करते समय उस सूर्य के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें जो हमें ऊर्जा प्रदान करता है। संवाद