फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरेश यादव ने संभाला कनीना के बीईओ का कार्यभार

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी का निरीक्षण करते खंड ​शिक्षा अ​धिकार
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चरखी दादरी के प्राचार्य रहे सुरेश यादव ने कनीना में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सुरेश यादव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विभिन्न प्रयोगशालाओं, लैंग्वेज लैब, खेल मैदान और हाल ही में कन्या विद्यालय से सह-शिक्षा संस्थान में परिवर्तित हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। कक्षा दसवीं के परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें