फोटो नंबर- 02गांव बिहाली स्थित गोशाला में आयोजित बैठक में उपस्थित लोग। स्रोत : संस्था
मंडी अटेली। गांव बिहाली स्थित श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला में रविवार को आम सभा हुई। स्वास्थ्य कारणों से प्रधान महीपाल चौधरी के त्यागपत्र के बाद सर्वसम्मति से गांव निवासी सुरेश कुमार को नया प्रधान चुना गया। सुरेश कुमार वर्ष 2002 में गोशाला की स्थापना से ही गोसेवा से जुड़े हैं। गोशाला प्रबंधन ने बताया कि सीए रिपोर्ट के अनुसार 30 जून 2026 तक की शेष राशि 7,72,505 रुपये नकद प्राप्त कर ली गई है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि पूर्व प्रधान महावीर सिंह के कार्यकाल का कोई पैसा बकाया नहीं है। सभा में नवनियुक्त प्रधान सुरेश कुमार, आदर सिंह नंबरदार, सचिव ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान महावीर सिंह, सुबे सिंह और कोषाध्यक्ष सतानंद मास्टर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद