फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में सूरज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम

विज्ञापन
फोटो नंबर-09सांईस ड्रामा की विजेता टीम को पुरस्कृत करते अति​थि। स्त्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा में बुधवार को राज्य अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वावधान में जिला शिक्षा विभाग नारनौल की ओर से जिलास्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में राजकीय स्कूलों के कक्षा छठीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। विद्यार्थियों को ड्रामा प्रस्तुत करने के लिए 30 मिनट का समय दिया गया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रचनात्मक व विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न करना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य विषय मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एवं उपविषय वैश्विक जल संकट, एआई और समाज, आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन और इसका प्रभाव थे। इसमें सूरज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों की टीम ने प्रथम, श्री कृष्ण स्कूल भुंगारका की टीम ने द्वितीय एवं आरपीएस नारनौल के विद्यार्थियों की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो हजार रुपये, प्रमाण पत्र एवं विजेता ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय टीम को एक हजार पांच सौ रुपये, प्रमाण पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र देकर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान एवं आरोही मॉडल स्कूल के प्राचार्य लीलूराम यादव की ओर से सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी गुरुग्राम में होने वाली आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका दीपा महावर प्रवक्ता जीव विज्ञान, रजनीश यादव प्रवक्ता भौतिक विज्ञान एवं राकेश कुमार प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने निभाई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित
जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले के नागरिकों को स्वीप एक्टिविटी चलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।स्कूलों में वोटर वीक के तहत बच्चों को प्रार्थना के दौरान अपने मां-बाप को वोट डालने के लिए प्रेरित करने को कहा जा रहा है। पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर तथा रंगोली आदि एक्टिविटी के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता पर भी एक 2 मिनट के नाटक के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन




इन स्कूलों की टीमों ने लिया भाग:

प्रतियोगिता में सूरज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़, श्री कृष्ण स्कूल भुंगारका, आरपीएस नारनौल, सूरज स्कूल नारनौल, टैगोर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नियाज अलीपुर, यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना, ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल नारनौल, गणपति शिक्षा निकेतन भोड़ी ने भाग लिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें