फोटो नंबर-20अटेली में रोष व्यक्त करते कुलदीप यादव के समर्थक।
मंडी अटेली।
भाजपा ओबीसी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पंचायत एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलदीप यादव का टिकट कटने पर वीरवार को उनके समर्थक अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर पहुंचे। समर्थकों को संबोधित करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि श्री राम का राजतिलक होना था लेकिन 14 वर्ष का बनवास हुआ। इसी तरह हमारा भी वनवास हुआ है। इसके बाद कुलदीप यादव ने समर्थकों की भावनाओं को देखते हुए दो दिन के बाद आगामी फैसला लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।