फोटो संख्या:68-महेंद्रगढ़ पुलिस आवास का निरीक्षण करते एसपी अर्श वर्मा--स्रोत-- पुलिस
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ कार्यालय में लाेगों की शिकायतें सुनी। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर, क्वार्टरों और निर्माणाधीन सरकारी आवासों का भी निरीक्षण किया। एसपी ने वहां पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने महेंद्रगढ़ के थाना सदर और थाना शहर परिसर का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक ने महेंद्रगढ़ में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन रिहायशी सरकारी आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रबंधकों और क्वार्टरों में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। वहां पर बनाए गए पार्क आदि जगह पर साफ -सफाई रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना शहर महेंद्रगढ़ प्रबंधक सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौजूद थे। महेंद्रगढ़ में पुलिस कर्मचारियों के लिए 36 नए सरकारी आवास बनाए जा रहे हैं, जिनमें 24 क्वार्टर ओआरज और 12 क्वार्टर एनजीओ के लिए हैं। सरकारी आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है।
फोटो संख्या:68-महेंद्रगढ़ पुलिस आवास का निरीक्षण करते एसपी अर्श वर्मा--स्रोत-- पुलिस