फोटो संख्या: 66 लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए पुलिस अधीक्षक अर्श
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा महेंद्रगढ़ क्षेत्र व आसपास के लोगों की शिकायत सुनने के लिए मंगलवार को महेंद्रगढ़ कार्यालय में पहुंचे। एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनकर और मौके पर समाधान करते हुए समस्याओं से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान महेंद्रगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। लंबित शिकायतों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने अनिल को एचसी के पद से एएसआई के पद पर पदोन्नत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं।