फोटो संख्या: 75 गांव झंगड़ौली में लोगो से संवाद करती हुई पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ--संवाद
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण भ्रमण के दौरान पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ौली और कनीना के गांव धनौंदा का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक ने गांव झगड़ौली स्कूल में और गांव धनौंदा में लोगों से संवाद किया। गांव के सरपंच, पंच व गणमान्य व्यक्तियों से गांव की जनसंख्या और गांव में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की बरामदगी भी कर रही है। संवाद