फोटो नंबर-05स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण करते एसपी अर्श वर्मा। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार शाम को पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने नारनौल के स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी तथा अनधिकृत व्यक्ति के आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने नारनौल के गर्ल्स आईटीआई, ओलंपिक क्लब और पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम व उसके अंदर इवीएम के रखने को चिह्नित किए गए स्थानों का भी निरीक्षण किया।