नारनौल। सुपर 100 स्तर-एक के लिए प्रवेश परीक्षा मंगलवार को दोपहर एक से तीन के बीच जिले के दो केंद्रों राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में होगी। जिले से राजकीय विद्यालयों की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 989 विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।
खंड नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल एवं खंड महेंद्रगढ़ और कनीना के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ रहेगा। सभी परीक्षार्थियों के लिए अपने साथ विकल्प संस्थान द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लेकर आना है।
विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले अपना स्थान ग्रहण करेंगे तथा परीक्षा आरंभ होने के 30 मिनट बाद किसी विद्यार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी को यह सुनिश्चित करने बारे कहा गया है कि उनके खंड के सभी पंजीकृत विद्यार्थियों द्वारा उक्त परीक्षा में भाग लिया जाए तथा विद्यार्थी समय अनुसार परीक्षा केंद्र में पहुंचे।