फोटो संख्या:52 राजकीय कॉलेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य। स्रोत: संस्थान
- फोटो : 1
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में गांव हंसावास कलां की सुनीता को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। सुनीता ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 958वीं रैंक प्राप्त किया है। सुनीता वर्ष 2016-17 में राजकीय महाविद्यालय से मेडिकल संकाय की छात्रा के रूप में उत्तीर्ण हुई थी। महाविद्यालय में पहुंचने पर सुनीता स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, एनसीसी प्रभारी प्रोफेसर डॉ. कैप्टन शमशेर सिंह, डॉ. पविता यादव, डॉ. परमीत कुमारी, डॉ. मुकेश कुमारी, प्रो. अलका, प्रो. अंशु यादव, प्रो. गगनदीप यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद