भाकियू जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए सुनील अत्री को हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन जन शक्ति संगठन में युवा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नामित किया। इस नियुक्ति पर सुनील अत्री ने भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विवेक भैरव, महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा बिष्ट का आभार व्यक्त किया है। सुनील अत्री ने कहा कि मुझे जो युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे और उनकी हर समस्या का समाधान करवाएंगे। संवाद