फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव पर हुआ सुंदरकांड व भंडारा

Tue, 27 Feb 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर हनुमान मंदिर का सोमवार को पांचवां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविवार रात मंदिर परिसर में आचार्य क्रांति निर्मल के सानिध्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पंडित हेमंत शर्मा ने यजमान केहर सिंह खोश्या, राजेश कुमार, सुरेश वर्मा, रोहित शर्मा, मनोज शर्मा, यशपाल यादव तथा महावीर को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद सुंदरकांड के दोहे चौपाइयों का पंडित योगेश शर्मा, दीपक शर्मा तथा कपिल निर्मल ने संगीत की मधुर धुन के साथ गायन किया। पाठ समापन के भजनों का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिक मास्टर धारू ने राम कहानी सुनो रे राम कहानी सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें