फोटो संख्या:66- कमला भवन धर्मशाला में सुंदरकांड का पाठ करते आयोजक---स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। कमला भवन धर्मशाला में मुक्तानंद महाराज गर्गी के नेतृत्व में चौथे दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस में डूबे नजर आए। पाठ में हनुमानजी के लंका गमन और माता सीता की खोज का वर्णन किया गया। वक्ताओं ने कहा सुंदरकांड रामचरित मानस का हिस्सा है जो वीर हनुमानजी की महिमा का बखान करता है। इसके पाठ करने मात्र से मंगल की प्रतिकूल स्थिति और शनि की साढेसाती प्रभाव दूर हो जाता है। यह संकट और परेशानी से भी उबारने वाला है। यह कार्यक्रम 2 जुलाई तक चलेगा। दोपहर 3 से 6 बजे गीता पाठ चल रहा है। मनोज मोदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद