फोटो संख्या:77- श्री रामलीला परिषद महेंद्रगढ़ में सुंदरकांड का पाठ करते परिषद के सदस्य--स्रोत-
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद प्रांगण स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में शनिवार की शाम परिषद परिवार द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। निवर्तमान कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा ने बताया कि श्री बालाजी मंदिर में परिषद के कलाकारों और मंचन समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के पश्चात भोजन प्रसाद वितरित किया गया। इस माैके पर सुधीर दीवान, मुकेश लावणिया, राजेंद्र पोपली, घीसाराम सैनी, रामावतार शास्त्री, आनंद शर्मा, रमेश कौशिक, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद