फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर नहीं दिखा सूर्य, सता रहा सर्द मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार ठंड तेवर दिखा रही है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साथ ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हवा की दिशा में बदलाव से रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम 8 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस , जबकि महेंद्रगढ़ में न्यूनतम 9.7 और अधिकतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 6.0 से 11.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ पर भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई है, जो क्रमशः 8.0 और 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वर्तमान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणाली नए साल की दो जनवरी रात्रि को संपूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी। उन्होंने बताया कि कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी ने 30-80 मीटर रही, जिसकी वजह रफ्तार पर ब्रेक लगा गया। इसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जबकि संपूर्ण मैदानी इलाकों में नमी वाली दक्षिणी पूर्वी और पश्चिमी हवाएं चल रही है, जिसकी वजह से आंशिक बादलवाही और कोहरा ने संपूर्ण इलाके को अपने आगोश में ले रखा है। उन्होंने कह कि आगामी 3-4 दिन में कुछ स्थानों से कोहरा छंटने लगेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ कुछ स्थानों पर कोहरा नहीं बनेगा, वहां पाला जमने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें