नारनौल। बाल भवन में ग्रीष्मकालीन शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, नृत्य व पेंटिंग सहित अनेक गतिविधियां सिखाई गई। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास करना है। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन 31 जुलाई तक किया जाएगा ताकि बच्चे गर्मियों के अवकाश के बाद भी शाम के समय अभ्यास कर संबंधित विषय का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। संवाद