कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में अब शुगर से जुड़ीं सभी जरूरी जांचें शुरू हो गई हैं। लैब टेक्नीशियन मोहित, हरविंद्र ने बताया कि ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन जांच से यह पता चलता है कि मरीज की शुगर तीन महीनों में कितनी रही है। मोहित ने बताया कि जांच कराने के लिए मरीज को पहले अस्पताल में पंजीकरण कराना होगा। पहले यह जांच कनीना अस्पताल में उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण मरीजों को निजी लैब जाना पड़ रहा था। क्षेत्रवासी काफी समय से इस जांच को शुरू करने की मांग कर रहे थे।