पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में गांव मालड़ा निवासी मनजीत ने सफलता पाई। उनकी सफलता से गांव में खुशी की लहर है। मनजीत का परिवार मजदूर के सहारे गुजर बसर करता है। इस सफलता से परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। मनजीत के पिता लीलाराम ने बताया कि उनका पूरा परिवार मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर रहा था। बेटी की इस सफलता पर परिवार में हर्ष है।