फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीहमा गांव को दिया उपतहसील का दर्जा

Fri, 26 May 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गांव सीहमा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीहमा के ग्राम वासियों को बड़ा तोहफा देते हुए उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सीहमा गांव में जन संवाद कार्यक्रम कर रहे थे। उन्होंने सीहमा में निर्माणाधीन राजकीय कॉलेज का भी अवलोकन किया और बताया कि 10 जुलाई तक इसका काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास के लिए ई टेंडरिंग व्यवस्था नींव का पत्थर साबित होगी। इससे जहां पारदर्शिता आएगी वहीं, कार्य में प्रयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास कार्य करवाने के लिए सरपंचों को पूरी तरह से सक्षम किया है। अब किसी कार्य की स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ फाइल भेजने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली आदि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बिजली आपूर्ति की ही बात की जाए तो वर्ष 2014 में जब भाजपा सरकार आई थी तब प्रदेश के केवल 150 गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था थी। वर्तमान सरकार ने सकारात्मक कदम उठाते हुए योजना बनाकर कार्य किया और कुछ शर्तों को पूरे करने वाले गांव को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। इसके फलस्वरूप आज प्रदेश के 5600 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अटेली ब्लॉक में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा प्रियंका शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन



पांच किलोमीटर की दूरी पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थापित होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण है और इसी सोच के साथ वर्तमान सरकार ने पूरे प्रदेश में 20 किलोमीटर की दूरी पर महिला कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया। यही नहीं सरकार ने पांच किलोमीटर की दूरी पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।

पेंशन शुरू करने के दिए आदेश
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष एक बुजुर्ग ने बताया कि उसकी 60 साल उम्र एक जनवरी को हो चुकी है और फोटो भी ली जा चुकी है। अब तक उसकी पेंशन शुरू नहीं हुई। इस पर सीएम ने एडीसी से जानकारी मांगी। एडीसी ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। सीएम ने निर्देश दिए कि पेंशन तुरंत चालू करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें