फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सब इंस्पेक्टर 42 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त

विज्ञापन
फोटो 08: नरेश कुमार के गांव पहुंचने पर ग्रामीण स्मृति चिह्न भेंट करते। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 42 वर्षों तक सेवा देने के बाद सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार सेवानिवृत्त हो गए। उनके पैतृक गांव उनिंदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। नरेश कुमार ने अपने कार्यकाल में देश के विभिन्न राज्यों में निष्ठा से सेवाएं दीं। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए उन्हें कई सम्मान मिले। इनमें दो डीजीसी प्रशस्ति चक्र और एक पुलिस पदक शामिल है। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्होंने गांव के मंदिर में भंडारे और जागरण का आयोजन करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें