फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाने के लिए उपमंडल अधिकारी ने दुकानदारों से की सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। 11 हट्टा बाजार के नवनिर्माण को लेकर सोमवार को उपमंडल अधिकारी ने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों के साथ बैठक की।
उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने 11 हट्टा बाजार के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 11 हट्टा बाजार का नवनिर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए दुकानदार अपना सामान निर्धारित स्थान पर रखें, ताकि अभियान चलाने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। दुकानों के बाहर बने चबूतरों पर सामान लगाने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। परशुराम चौक से कॉलेज मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
दो दिन बाद वह स्वयं इस मार्ग का निरीक्षण करेंगे। एसडीएम ने स्वच्छता को लेकर रेहड़ी चालकों को डस्टबीन रखने की सलाह दी।
इस मौके पर डॉ. ताराचंद, पूर्व पार्षद घनश्याम, कृष्ण, घनश्याम दास, संदीप, महेश शर्मा, तेजा सोनी सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें