फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएसएस शिविर में भाग लेंगे विद्यार्थी

Sat, 01 Nov 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया का आठ सदस्यीय दल राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में भाग लेने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भिवानी के लिए रवाना हुआ। प्राचार्या डॉ. संगीता ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पारीक के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्यालय परिवार के आठ विद्यार्थी राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय भिवानी में 31 अक्तूबर से छह नवंबर तक लगातार सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय स्तरीय आवासीय शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए। शिविर में हरियाणा राज्य के साथ राजस्थान, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश इस प्रकार देश भर के कुल 11 राज्यों के विद्यार्थी इस राष्ट्रीय स्तरीय एकता शिविर में भाग ले रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के भिवानी जिले के साथ-साथ चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, हिसार, सिरसा, सहित सात जिलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें