फोटो संख्या:74- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में विद्यार्थियों को जागर
कनीना। मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला पुलिस की टीम की ओर से विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला पुलिस निरीक्षक शारदा और टीम ने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। अंतर को समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार का स्पर्श उन्हें सुरक्षित और आरामदायक महसूस कराता है और किस प्रकार का स्पर्श उन्हें असहज, डरावना या भ्रमित कर सकता है।