फोटो 08 यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाते डीएसपी। पुलिस
नांगल चौधरी।सड़क सुरक्षा माह के तहत में सरस्वती पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनएसएस के विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सड़क सुरक्षा की नई पहल से जोड़ना था। डीएसपी सुरेश कुमार ने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिदायत दी कि वे कम उम्र में वाहन चलाने के जोश से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के पश्चात ही सड़क पर वाहन लेकर निकलना कानूनी और सुरक्षित है। इस अवसर पर यातायात प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार और रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन के सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद