फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह के खिलाफ छात्रों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
फोटो नंबर-10बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर शपथ दिलाती आंगनबाड़ी वर्कर। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को बाल विवाह एक सामाजिक बुराई विषय पर निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुपरवाइजर सुनीता एवं सीमा के निर्देशन में आयोजित हुआ। जिसका नेतृत्व आंगनबाड़ी वर्कर लता शर्मा व राजबाला ने किया। आंगनबाड़ी वर्कर लता शर्मा ने उपस्थित छात्रों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानून का उल्लंघन भी है। इससे बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है और उनके शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें