फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में मंगलवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट के लिए यातायात जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम में ट्रैफिक एसएचओ निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। एसएचओ ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल व नशीले पदार्थ का सेवन को जानलेवा बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात के अन्य नियमों के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें