फोटो 2आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र व मुख्य अतिथि अभिमन्यु राव।संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड स्थित आईटीआई में छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। अभिमन्यु राव ने कहा कि आज समाज में संस्कारों की कमी आती जा रही है। इसको लेकर रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में एक अभियान चलाया है जिसमें बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। अब लगातार नशे की दलदल में युवा फंसते जा रहे हैं। समाज में अब एक दूसरे को देख कर दुखी हो रहा है जो समाज के लिए घातक हो सकता है। इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य विनोद खनगवाल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहा। संवाद