फोटो नंबर-16मॉडल स्कूल में एनएसएस कैंप के दौरान श्रमदान करती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय एनएसएस कैंप आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को समाज सेवा, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रोमिला यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एनएसएस से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित होती है। रिसोर्स पर्सन अजय कुमार यादव और गजानंद यादव ने एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं, एनएसएस प्रभारी रामनिवास लंबोरा ने विद्यार्थियों से जरूरतमंदों की सहायता और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। संवाद