फोटो संख्या:60- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पथरवा में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करते
सतनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पथरवा और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय पथरवा में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान, सड़क सुरक्षा नियमों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। विद्यालय कार्यकारी प्रभारी राजपाल यादव ने बताया कि शिक्षक विभिन्न स्कूलों में युवा पीढ़ी को नशा मुक्त, योग युक्त, स्वस्थ, चुस्त, मस्त एवं व्यस्त जीवन शैली से संस्कारवान बनाने पर व्याख्यान दिया जा रहा है। रेडक्रॉस के अधिकारी विजय कुमार पारीक ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से युवा पीढ़ी को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक तथा चिंतन मनन करने की शक्ति क्षीण हो रही है। प्रभारी राजपाल यादव ने कहा कि नशे के कारण सामाजिक अपराध के साथ, एचआईवी एड्स, काला पीलिया एवं अन्य बीमारियां भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं।