फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने किया ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- ऐतिहासिक स्मारकों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को रवाना करते कुलपति प
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की ओर से विद्यार्थियों को नारनौल के विभिन्न स्मारकों का भ्रमण कराया गया। इसमें विभाग के विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। विभागाध्यक्ष प्रो. तिरथराज भोई के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने 14वीं शताब्दी के ऐतिहासिक स्मारक चोर गुंबद, शाह कुली खान के मकबरे, ऐतिहासिक जलमहल व मनोरम ढोसी की पहाड़ियों का भ्रमण किया। भ्रमण का समन्वयन डॉ. केआर पलसानिया ने किया। डॉ. अभिरंजन कुमार संकाय सदस्य के रूप में समूह के साथ उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें