फोटो 1राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को शपथ दिलाते डॉ. चं
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। प्राचार्य कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और जागरूकता रैली निकाली गई। नशामुक्ति केंद्र से मुख्य वक्ता रोहिताश सिंह रंगा ने युवाओं को नशे और नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान चंद्र मोहन, प्रोफेसर हवा सिंह और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद