महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा स्थित सैनी स्कूल के पास चल रहे छठे दिन पिता व बेटी को न्याय दिलवाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। शुक्रवार शाम को 5 बजे सैनी समाज के लोगों ने गुगन उर्फ गगन सैनी व श्रीराम सैनी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इसमें कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।
इस दौरान घनश्याम सैनी ने कहा कि वीरवार को बैठक बुलाई थी, लेकिन बैठक में गुगन सैनी व क्षत्रिय सभा के प्रधान श्रीराम सैनी नहीं पहुंचे। धरने पर बैठे सैनी समाज के लोगों ने पुतला जलाया। इसके साथ-साथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने कालेज से हाथों में बैनर लेकर इंसाफ दो, इंसाफ दो हम तुम्हारे साथ हैं नारे लगाते हुए धरना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस की ओर से गुगन सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा चुकी है। हालांकि अभी तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है। वहीं शादी के बाद बिचौलिए पर पैसे मांगने व बेटी पर संगीन आरोप लगाते हुए पंप्लेट बंटवाने का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गांव ढाणी किरारोद की विवाहिता के पिता एवं पूर्व पार्षद घनश्याम सैनी ने बताया कि सैनी क्षत्रिय समाज के प्रधान श्रीराम के बेटे गुगन उर्फ गगन सैनी द्वारा गत 25 मार्च को रात को बेटी के ससुराल गांव किरारोद उसकी बेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंफ्लेट बंटवाए गए थे।
इस मौके पर हलवाई यूनियन के प्रधान लक्ष्मीनारायण सैनी, दिनेश मास्टर, होशियार सिंह बोहरा, धर्मेंद्र सैनी, बब्लू सैनी, राधेश्याम सैनी, श्यामलाल सैनी, संजय लंगुरिया, रामनिवास सैनी, बॉबी सैनी, दीपक सैनी, दीपक सैनी, बंशीलाल सैनी, महाबीर सैनी, कपूर सैनी आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या:73- मोहल्ला सैनीपुरा में स्थित सैनी हाई स्कूल के पास गगन सैनी व श्रीराम सैनी का पु