फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को मतदान करने की दिलाई शपथ

Fri, 26 Apr 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा बास में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी--स्रोत
विज्ञापन
कनीना। खरकड़ा बास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बीएलओ पटेल सिंह, प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय मुखिया रीता रानी ने 25 मई को 18 वीं लोकसभा के चुनाव के लिए हरियाणा राज्य में होने वाले मतदान पर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वो ग्रामीणों को अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। गांव में सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व के विषय में समझाया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य अजीत बोहरा, सुभाष बालवान, भूपेंद्र शास्त्री, अमरनाथ पीटीआई, योगेंद्र शर्मा, बबीता देवी, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, रामरतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें