फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 11 Oct 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17अति​थियों के साथ जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। स्त्रोत-संस्था
विज्ञापन
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कुसुमलता ने की जबकि संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ के 60 राजकीय एवं निजी स्कूलों के 105 छात्रों ने भाग लिया। जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल अटेली की छात्रा सोनी, वाईएसएन स्कूल नारनौल की छात्रा नम्रता, आरपीएस महेंद्रगढ़ की छात्रा ख्याति, सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा कोमल,ओयसीस स्कूल नारनौल की छात्रा मानसी, श्रीकृष्ण स्कूल भुंगारका की छात्रा रितु, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की छात्रा खुशी, आरपीएस नारनौल की छात्रा सुहानी, बीआर आदर्श स्कूल सेहलंग की छात्रा खुशबू व मॉडर्न स्कूल भोजावास की छात्रा नेहा ने जिला स्तरीय टॉप टेन विजेता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. राजेंद्र यादव, प्रवक्ता विजय सिंह सैनी, दलीप कुमार, सुनील दत्त, डॉ. सीएस वर्मा, नवरत्न रोहिल्ला, हनुमान सैनी, राजेश कुमार, शर्मिला यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें