फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इग्नाइट कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 20 Apr 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
इग्नाइट 2024 के समापन सत्र में फोटो संख्या:64- हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कुलपति प
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय इग्नाइट 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत द टॉक रूम, क्विज बॉल, फेस आर्ट, फयूरियस क्राफ्ट्स, मिस्ट्री, मेंशन व कैमरा शॉट्स आयोजन किए गए, जिनमें विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यावहारिक रूप से जानने-समझने में मददगार साबित होते हैं। विभाग की आवृत्ति फिजिक्स एसोसिएशन के इस प्रयास के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि अवश्य ही यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के मस्तिष्क को नवाचार व अनुसंधान के लिए इग्नाइट करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभा को बाहर लाने का माध्यम होते हैं।
विज्ञापन

भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि इग्नाइट 2024 का यह दूसरा वर्ष है। यह आयोजन और इससे संबंधित प्रतियोगिताएं पूरी तरह से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का काम करती हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, सह आचार्य डॉ. अंकुश विज, प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. अंतरेश कुमार, प्रो. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. राकेश, डॉ. रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें