फोटो नंबर-11प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी बनाती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
नारनौल। करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और त्योहारों की सुंदरता को दर्शाया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विरासत के प्रति रुचि बढ़ाना और सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय की प्राचार्य प्रोमिला यादव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिरुचि को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद