फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलनी चाहिए मूलभूत सुविधाएं : प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहमा। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय पटीकरा में विद्यार्थियों को हॉस्टल एवं कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके विरोध में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कटारिया ने कहा कि महाविद्यालय में दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था न होना सरकार व प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही कैंटीन सुविधा न होने के कारण विद्यार्थियों को भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए बाहर जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें