फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के प्रति सजग रहें विद्याथीर् : कुलपति

Thu, 26 Sep 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को चार दिवसीय दीक्षारंभ-2024 कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वह लक्ष्य के प्रति सजग रहें। भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने विद्यार्थियों कहा कि बेहतर जीवन के लिए स्वस्थ तन व स्वस्थ मन का होना आवश्यक है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। शोध अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।
महिला छात्रावास की प्रोवोस्ट प्रो. पायल चंदेल ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध छात्रावास सुविधाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच ने विश्वविद्यालय की पुस्तकालय सुविधाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें